इंदौर के राऊ क्षेत्र में हुए नवीन पाटीदार हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को राहुल मराठा, शुभम और राजू को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, 12 अप्रैल को नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश और अवैध संबंध इस हत्याकांड की मुख्य वजह थे।
जांच के दौरान पता चला कि हत्या के लिए दो शूटरों को 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। आरोप है कि राहुल मराठा ने मुकेश कुमावत को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद शूटरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक नवीन पाटीदार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
#खुला_खाता #KhulaKhata #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #MPNews #PoliticalNews #SocialIssues #Journalism #DigitalMedia #NewsPortal #HindiSamachar #TrendingNews #PublicVoice #MediaUpdates #CurrentAffairs #लोकतंत्र #जनसरोकार #FactBasedNews

0 Comments