नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। 24 सितंबर 2026 को जारी सूची में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सह महामंत्री और अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 18 नेताओं के नाम शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के लिए चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र भोपाल रहेगा। इसके साथ ही पार्टी ने विभिन्न राज्यों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।
सूची के अनुसार शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का दायित्व सौंपा गया है तथा उनका केंद्र मुंबई रहेगा। सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दायित्व देते हुए केंद्र भुवनेश्वर रखा गया है।
वहीं बी. सतीश को एमसी, एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय का संगठक बनाया गया है। नागेंद्र को संगठक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जबकि सतीश धोंड को महाराष्ट्र का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) तथा चार राज्यों के जनजाति संपर्क का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, दशरथ को तेलंगाना, रवींद्र राजू को असम व त्रिपुरा, भीरुभाई दलसानिया को बिहार और पवन साई को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश, रत्नाकर को गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव, अरुण बिन्नाड़ी को गुजरात का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन), फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड और पवन राणा को दिल्ली-हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ तथा चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
0 Comments